{"_id":"63fb6943f3b5374471093324","slug":"tower-in-fire-fighting-basti-news-c-7-1-68098-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोबाइल टॉवर में लगी आग, बुझाने के प्रयास में तकनीशियन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोबाइल टॉवर में लगी आग, बुझाने के प्रयास में तकनीशियन झुलसा
Mon, 27 Feb 2023 07:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:14 AM IST
सार
शार्ट सर्किट से टावर में आग लग गई। कुछ ही देर में टाॅवर में लगे तार जलने लगे। इसे देख तकनीशियन अखिलेश सिंह टावर के ऊपर चढ़ कर आग बुझाने लगा। मगर आग काबू में आने के बजाय तेजी से फैल गई, जिसकी चपेट में आने से अखिलेश बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
महराजगंज के धर्मसिंहपुर गांव में स्थित टावर में लगी आग बुझाते फायरब्रिगेड कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर गांव में लगे बीएसएनएल के टाॅवर में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। टाॅवर धू-धू कर जलने लगा। इसे बुझाने के प्रयास में तकनीशियन झुलस गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने तकनीशियन को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के कस्बा महराजगंज के पीछे धर्मसिंहपुर गांव में बीएसएनएल का टाॅवर लगा है। रविवार को शार्ट सर्किट से टावर में आग लग गई। कुछ ही देर में टाॅवर में लगे तार जलने लगे। इसे देख तकनीशियन अखिलेश सिंह (35वर्ष) पुत्र श्रीहरि नारायण सिंह निवासी पुरुआ थाना बीकापुर जनपद अयोध्या टाॅवर के ऊपर चढ़ कर आग बुझाने लगा। मगर आग काबू में आने के बजाय तेजी से फैल गई, जिसकी चपेट में आने से अखिलेश बुरी तरह से झुलस गए। जान बचाने के लिए वह टाॅवर से कूद गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे अखिलेश को सीएचसी कप्तानगंज भेजा।
महराजगंज के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से टाॅवर में आग लगी थी, उसे बुझा दिया गया है। घटना में झुलसे तकनीशियन का इलाज चल रहा है।