फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   top ten criminal arrested

अवैध शराब, उपकरण सहित टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
top ten criminal arrested
अवैध शराब, उपकरण सहित टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

छावनी थाने की पुलिस ने छतौना बंधा नदी से गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। थाना छावनी पुलिस ने थाने के टॉप 10 अपराधी को तमंचा, अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। उसे बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे थानाक्षेत्र के छतौना बंधा नदी के पास से गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए कमलेश उर्फ कमलू निषाद निवासी छतौना के कब्जे से लोहे का ड्रम, जिसमें एक प्लास्टिक का पाइपल गा हुआ था, 03 एल्युमिनियम का पतीला, 60 लीटर अपमिश्रित शराब, अर्धनिर्मित शराब करीब 20 लीटर, एक प्लास्टिक के झोले में करीब दो किलो सफेद पदार्थ, यूरिया तथा एक तमंचा 12 बोर, एक कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई दुर्गविजय सिंह, नंदलाल सरोज, आरक्षी चालक आलम, आरक्षी अमरजीत यादव, आरक्षी शिवम सिंह, आरक्षी विनय तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed