{"_id":"6108317c8ebc3e8459056621","slug":"tool-thief-arrested-with-ganja-basti-news-gkp4041858119","type":"story","status":"publish","title_hn":"औजार चुराने वाले गांजा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औजार चुराने वाले गांजा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औजार चुराने वाले गांजा के साथ गिरफ्तार
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के लबनापार में निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए औजार, मशीन के अलावा एक के पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र ने बताया कि अनुराग सहाय त्रिपाठी उर्फ किंग व राहुल तिवारी निवासी लबनापार थाना कोतवाली व नरसिंह उर्फ शिवा निवासी जखनी को रविवार रात गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। अनुराग सहाय त्रिपाठी उर्फ किंग के पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए राहुल तिवारी का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध कोतवाली व पुरानी बस्ती थाने में चोरी, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अनुराग सहाय पर चोरी व एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं।