फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Took seven rounds and promised to be together for seven lives

Basti News: सात फेरे लेकर किया सात जनम के साथ का वादा

Mon, 08 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Took seven rounds and promised to be together for seven lives
गौर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन।
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के विभिन्न विकास खंडों में नव दंपती जीवन का शुभारंभ हुआ। लोग सात फेरे लगाकर परिणय सूत्र में बंध गए। सरकारी आयोजन में वैवाहिक रस्म की पूरी व्यवस्था रही। दूल्हा-दुल्हन को उपहार भी दिया गया। बहादुरपुर ब्लॉक में 81 और गौर ब्लॉक में 92 जोड़ों की शादी रचाई गई। बहादुरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर काॅलेज कलवारी में रविवार को बहादुरपुर, कुदरहा व नगर पंचायत गायघाट, नगर पंचायत नगर बाजार से आए 81 जोड़ों का ब्याह रचाया। लोग सात फेरे के साथ एक दूसरे के हो गए। मुख्य अतिथि विधायक दूधराम ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में सरकार शादी के साथ उनके जरूरत के सामान भी दे रही है। जिससे लोग अपनी गृहस्थी आगे बढ़ा सकें। प्रमुख बहादुरपुर रामकुमार ने विवाह वंधन में बंधे जोड़ों के उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दी। विवाह बंधन में बंधने वाले बहादुरपुर के 38, कुदरहा के 36, नगर पंचायत गायघाट के 3, नगर बाजार के 4 जोड़े सहित कुल 81 जोड़े शामिल रहे। सनातन परंपरा के अनुसार आचार्य भैरो नाथ शर्मा 21, व धम्म परंपरा में रामभवन ने 59 विवाह कराया। मुस्लिम रीति रिवाज से एक जोड़े का निकाह हुआ।
विज्ञापन

गौर संवाद के अनुसार क्षेत्र के तेनुई मंदिर (टिनिच) स्थित एक मैरिज हॉल में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। यहां कुल 92 जोड़ों की शादी रचाई गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल व जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव की मौजूदगी में वैवाहिक अनुष्ठान हुए। गौर विकास खंड के 36, कप्तानगंज के 32, दुबौलिया के 14, बभनान और कप्तानगंज के पांच-पांच जोड़े शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था देख बहादुरपुर प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता केके दुबे विफर पड़े। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि बदइंतजामी की शिकायत वह डीएम से करेंगे। कहा कि 12 लाख खर्च होने के बाद भी अव्यवस्था सरकार की छवि धूमिल करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed