{"_id":"6245ea2750fc981e120432b5","slug":"toll-tax-rate-increase-basti-news-gkp4317509118","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों के बाद भी नौ प्रतिशत बढ़ा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों के बाद भी नौ प्रतिशत बढ़ा टोल टैक्स
विज्ञापन
चौकड़ी टोल प्लाजा
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी सड़कों के बाद भी नौ प्रतिशत बढ़ा टोल टैक्स
- आधी रात से वाहनों पर बढ़ेगा टोल टैक्स का भार
- जिला मुख्यालय व हर्रैया टोल प्लाजा से हर दिन गुजरते हैं 14 हजार से अधिक वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। बढ़ती महंगाई के बीच अब टोल टैक्स का भार भी चार पहिया वाहनों के मालिकों को उठाना पड़ेगा। बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद से नौ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। जिला मुख्यालय व हर्रैया टोल प्लाजा से प्रतिदिन लगभग 14 हजार वाहन गुजरते हैं।
जिले में 35 किलोमीटर के अंदर तीन टोल प्लाजा हैं। बस्ती-अयोध्या मार्ग पर दो टोल प्लाजा एक बस्ती और हर्रैया में है। इसके अलावा लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर खड़ौआ गांव के निकट टोल प्लाजा है। यहां दिन रात वाहनों की भीड़ रहती है। फास्ट टैग लगने के बाद भी चौकड़ी व बड़े वन टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे लोग परेशान भी होते हैं।
यह होगा टैक्स
टोल टैक्स में नौ प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब चार पहिया हल्के व भारी वाहनों को अधिक टैक्स अदा करना पड़ेगा। कार, जीप, वैन का पहले 105 रुपये टोल देना होता था, मगर अब इन वाहनों पर आधी रात से 115 रुपये टोल टैक्स देना होगा। मिनी बस, माल वाहक, व्यावसायिक वाहन पहले 165 रुपये अदा करते थे, मगर अब इन वाहनों को 180 रुपये देना होगा। बस ट्रक टू एक्सल वाले वाहन 340 रुपये टोल देते थे अब इन वाहनों को 375 रुपये देना होगा। वहीं थ्री एक्सल कामर्शियल वाहन को 375 देना पड़ता था अब इन वाहनों को टोल प्लाजा पर 410 रुपये टोल देना होगा। भारी वाहनों में फोर से छह एक्सल वाले वाहनों का पहले 525 रुपये टैक्स लिया जाता था, मगर अब इन वाहनों को 580 रुपये टोल टैक्स देना होगा। भारी वाहन सात एक्सल से अधिक वाहनों को पहले 660 रुपये टोल टैक्स देना होता था अब इन वाहनों को 730 रुपये टोल देना होगा।
विज्ञापन
हर दिन करीब 25 लाख का कारोबार
टोल टैक्स के रूप में बस्ती और हर्रैया पर करीब 25-25 लाख रुपये का कारोबार होता था, मगर अब यहां करीब 30 लाख रुपये का कारोबार होगा।
आधी रात से बढ़ी कीमतों की वसूली
बस्ती के टोल मैनेजर हरिकेश मिश्रा ने बताया कि टोल टैक्स बृहस्पतिवार आधी रात से बढ़ गई है। टोल पर यात्रियों के लिये पानी और शौचालय की फ्री व्यवस्था रहती है। सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि हाईवे से गुजरने वाले सभी यात्रियों के लिये दुर्घटना होने पर फ्री एंबुलेंस और समय से अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया जाता है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया जाता है। ट्रकों को सड़क से किनारे खड़ी करने की सलाह दी जाती है और सड़कों की मरम्मत के लिये भी काम कराया जाता है।