फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   toilet key will be given to self group members

समूह की महिलाओं को मिलेगी शौचालय की चाभी

Sat, 19 Sep 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
toilet key will be given to self group members
समूह की महिलाओं को मिलेगी शौचालय की चाभी
विज्ञापन

हर माह मिलेगा छह हजार रुपये मानदेय, 1219 महिलाओं को रोजगार
150 सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार, आठ सौ पर चल रहा काम
प्रत्येक समूह से एक-एक महिला की होगी नियुक्ति
राज प्रकाश
बस्ती। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार अनेक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अब समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालयों की चाभी सौंपने की तैयारी चल रही है। हर माह उन्हें हर माह मानदेय भी दिया जाएगा।
जिले की सभी 1219 ग्राम पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना है। इसमें से 150 सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं, वहीं, आठ सौ पर तेजी से काम चल रहा है। प्रत्येक शौचालय की देखरेख की जिम्मेदारी के लिए स्वयं सहायता समूह से एक इच्छुक महिला का चयन किया जाएगा। इन्हें मनरेगा के तहत हर माह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। नियुक्त महिला को शौचालय की सफाई और देख-रेख का कार्य करना होगा। इस संबंध में उपायुक्त स्वत: रोजगार राम दुलारे बताते हैं कि शासन से निर्देश प्राप्त हुए है। तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही समूह से जुड़ीं इच्छुक महिला का चयन किया जाएगा। बताते हैं कि सभी सामुदायिक शौचालयों पर प्रत्येक समूह से एक-एक महिला का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

1219 महिलाओं को मिलेगा रोजगार
शासन की इस नीति के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं जिले की लगभग 1219 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही इसके लिए अमलीजामा पहनाया जाएगा। महिलाओं को शौचालयों की चाभी जल्द मिले, इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed