फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tody will decide who will be chairman

शहर की सरकार का फैसला आज

Thu, 30 Nov 2017 11:56 PM IST
basti
basti Updated Thu, 30 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
tody will decide who will be chairman
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

शहरी सरकार चुनने में मात्र चंद घंटे ही बचे हैं। करीब एक माह से चल रही नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया का फाइनल परिणाम शुक्रवार दोपहर तक हो जाएगा। उसके बाद ताजपोशी का दौर शुरू हो जाएगा। एक नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों का चुनाव 22 नवंबर हो हुआ था। इसमें अध्यक्ष के 67 और सदस्य पद के 517 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। इनके राजनीतिक भविष्य का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। 
मतगणना को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर लीं है तो उम्मीदवार भी रणनीति बना चुके हैं। जीत और हार के परिणाम का इंतजार आमजन को भी है। सबसे अधिक उत्सुकता अध्यक्ष पद को लेकर है। बृहस्पतिवार शाम से ही बाजी लगाने का दौर शुरू हो गया। हर समर्थक अपने उम्मीदवार को ही जीता बता रहे हैं। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। सही मायने में अध्यक्ष का बागडोर किसके हाथ में रहेगा यह कहने की बात नहीं है। बनकटी में पहली बार होने वाले चुनाव के लिए यहां पर अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय पार्टियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। अब जीत हार पर पर्दे के पीछे रहे लोगों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष के सबसे अधिक 22 प्रत्याशी रुधौली में 
पहली बार हुए नगर निकाय चुनाव रुधौली में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 22 और सदस्य के 170 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा। यहां पर स्थानीय भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी शकुंतला जायसवाल चुनाव लड़ी है। विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां पर कुल 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के सबसे अधिक 210 प्रत्याशी 
हालांकि, पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार के चुनाव में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार कम मैदान में रहे। 14 अध्यक्ष एवं 196 सदस्य सहित कुल 210 उम्मीदवार हैं। यहां पर सभी राष्ट्रीय पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सबसे कम वोटिंग 48.85 फीसद ही हुई है। 
हर्रैया में 50 के राजनीतिक भविष्य का फैसला 
नगर पालिका परिषद के बाद सबसे अधिक अध्यक्ष पद की मारामारी हर्रैया नगर पंचायत में होती है। इस बार के चुनाव में सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपने-अपने मतदाताओं को बूथ तक ले जाने में सफल रहे, यही कारण रहा कि यहां पर सबसे अधिक 79.17 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर भाजपा और सपा के दो पूर्व अध्यक्षों के राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। वैसे अध्यक्ष के 10 और सदस्य के 40 उम्मीदवार हैं। 

बभनान के अध्यक्ष पर हैं निगाहें 
पालिका और नगर पंचायत हर्रैया के अध्यक्ष पद के बाद सबसे अधिक चर्चा नगर पंचायत बभनान अध्यक्ष की होती है। सामान्य सीट होने के नाते कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान अध्यक्ष के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा वाला रहा। यहां पर अध्यक्ष के 12 और सदस्य पद के 74 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। यहां पर 71.14 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed