{"_id":"646524c62cf8d150230e7304","slug":"tobacco-prohibition-message-through-rangoli-and-poster-basti-news-c-7-1-171363-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रंगोली और पोस्टर के जरिये तंबाकू निषेध का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रंगोली और पोस्टर के जरिये तंबाकू निषेध का संदेश
Thu, 18 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 18 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस आयोजित किया गया। रंगोली, चित्रकला, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सीएमओ व विद्यालय की प्रधानाचार्य की ओर से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में 1150 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया की हाइपरटेंशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। हाइपरटेंशन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। विश्व उच्च रक्तचाप यानी साइलेंट किलर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जा रहा है। समस्त सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व वीएचएनडी सत्रों पर 30 से अधिक उम्र के लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। संचालन विद्यालय की शिक्षिका पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया। नीलम गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया। निर्णायक की भूमिका कविता वर्मा, अंजू वर्मा, दिव्या वर्मा ने निभाई। एसीएमओ डॉ. एफ. हुसैन, अर्बन हेल्थ के नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी/ फाइनेंस कम लॉजिस्टिक सलाहकार आनंद गौरव शुक्ला, होप संस्था की मैनेजर बिंदु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-- -
यह होता है हाइपरटेंशन
हाई बीपी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है. इसके कारण धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए हृदय को सामान्य से अधिक काम करने की जरूरत पड़ती है। हाई बीपी को हार्ट अटैक के बड़े कारणों में से एक माना जाता है। हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी जिसमें कोई खास लक्षण नहीं दिखते, इस कारण तमाम लोग यह समझ ही नहीं पाते कि उनका बीपी हाई हुआ। कब हार्ट अटैक आ जाता है, उन्हें समझ ही नहीं आता। हाइपरटेंशन को ही उच्च रक्तचाप व हाई बीपी की समस्या कहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किसी अंग को कभी भी प्रभावित कर सकता है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा नुकसान हृदय को होता है।
विज्ञापन
-- -
हाइपरटेंशन के कुछ मुख्य कारण
-- नींद की कमी - मोटापा- अत्यधिक गुस्सा करना- नॉनवेज का अधिक सेवन- तैलीय पदार्थों और अस्वस्थ भोजन का सेवन
-- -हाइपरटेंशन के साधारण लक्षण
- हाइपरटेंशन व उच्च रक्तचाप होने की स्थिति में व्यक्ति को शुरुआत में सिर के पीछे और गर्दन में दर्द रह सकता है। - हाइपरटेंशन के रोगी को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। - रक्तचाप बढ़ने पर व्यक्ति को धुंधला दिखने के साथ पेशाब के साथ खून निकलने की भी समस्या हो सकती है। - उच्च रक्तचाप होने पर सिर चकराना, थकान और सुस्ती जैसे लक्षणों की भी शिकायत हो सकती है। - कई बार रात में नींद न आने के साथ दिल की धड़कनों के बढ़ जाने की भी समस्या होती है।