फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tired of harassment, the hotel owner's wife pleaded for justice

Basti News: प्रताड़ना से आजिज होटल मालिक की पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

Fri, 11 Apr 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 11 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, the hotel owner's wife pleaded for justice
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के चौकड़ी निवासी महिला ने फोरलेन पर होटल चलाने वाले अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि पति उसे प्रताड़ित करते हैं। बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च नहीं उठाते हैं। मायके के लोग टोकते हैं तो जान से मारने की धमकी देते हैं। मुख्यमंत्री, डीआईजी, डीजीपी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से उसने न्याय की गुहार लगाई है। सीएम के जन सुनवाई पोर्टल पर भेजे शिकायती पत्र में पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 26 नवंबर 2016 को मुड़बरा में हुई थी। सास-ससुर बंटवारे में कुछ जमीन देकर अलग कर दिया। आरोप है कि पति अंगद वर्मा आएदिन मारते पीटते हैं। अनावश्यक आरोप लगाकर मारते-पीटते है। आरोप है कि एक दिन पति उसे हाईवे पर एक होटल में ले गए। छोटे भाई ने हरैया से आते वक्त देखा तो घर जाकर मां से बताया। तत्काल मां होटल में जाकर पूछने लगी की होटल पर क्यों लाया तो होटल मालिक ने गाली दी तथा होटल से भगाने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed