फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tips given to farmers on groundwater conservation

Basti News: भूगर्भ जल संरक्षण पर किसानों को दिए टिप्स

Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tips given to farmers on groundwater conservation
रुधौली। भूगर्भ जल सप्ताह के तहत मंगलवार को रुधौली चीनी मिल में जन-जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को वैज्ञानिक आधार पर गन्ना खेती, जल संरक्षण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल प्रमुख नरेंद्र कुमार शुक्ला ने की। संगोष्ठी में चीनी मिल प्रबंधन, भूगर्भ जल विभाग, लघु सिंचाई विभाग और क्षेत्रीय किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एवं इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा कि जल जीवन का आधार है और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भूगर्भ जल का संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक सिंचाई के बजाय ड्रिप (टपक) और फव्वारा सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया, जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन संभव हो सके।
विज्ञापन

वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडेय ‘’गगन’’ ने कहा कि कृषि क्षेत्र में जल का संतुलित और विवेकपूर्ण उपयोग ही संभावित जल संकट से बचा सकता है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, फसल चक्र में बदलाव और वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ भूमि की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed