फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tips for prevention of depression given in district hospital and medical college

Basti News: जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में अवसाद से बचाव के दिए गए टिप्स

Sat, 11 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tips for prevention of depression given in district hospital and medical college
मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर एवं अन्य- संवाद
बस्ती। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल और महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में संगोष्ठी और जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने अवसाद से बचाव के तौर-तरीके बताए। तनाव में काम न करने की सलाह दी। जांच में लक्षण वाले लोग चिह्नित भी किए गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने संबोधित किया। मनोरोग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. शशिदेव मिश्र ने बदलते परिस्थिति में मानसिक अवसाद से बचाने पर अपना विचार रखा। उपस्थिति डॉ. पंकज सिंह, डॉ. मुदस्सिर, डॉ. रोहित शाही, डॉ. प्रवीण गौतम ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के सभागार में एसआईसी डॉ. रिजवान खालिद अहमद की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में एसआर हॉस्पीटल एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट दसिया की छात्राओं व विभागीय कर्मियों ने प्रतिभाग किया। नुक्कड़ नाटक व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजयी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बढ़ रहे मानसिक रोगी व उससे परिवार में हो रही समस्याओं को रखा। इसी के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एसआईसी ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 10 अक्तूबर से 10 नवम्बर तक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। लोगों को जागरूक कर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed