{"_id":"69d9540275365333460cf6ca","slug":"tilakrams-killers-sent-to-jail-and-juvenile-home-basti-news-c-207-1-bst1006-156556-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तिलकराम के हत्यारोपियों को भेजा गया जेल और बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तिलकराम के हत्यारोपियों को भेजा गया जेल और बाल सुधार गृह
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पैकोलिया पाली में बुधवार को हुई तिलकराम की हत्या में आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय भेजा। जहां से महिला को जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि पैकोलिया पाली गांव निवासी तिलकराम (60) पुत्र टांसी की भैंस बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चचेरे भाई घनश्याम के दरवाजे पर चली गई थी। इससे नाराज होकर घनश्याम की पत्नी मंजू और बेटा गाली-गलौज के बीच ईंट से तिलकराम के सिर पर प्रहार कर दिया था। जिससे सिर फट गया और वह गंभीर चोट लगने से आनन-फानन में सीएचसी गौर ले जाया गया, वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पैकोलिया पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मां-बेटे को हिरासत में ले लिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तिलकराम की मौत एंटीमार्टम हेड इंजरी और हेमरेज से पुष्टि हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि कोर्ट ने मंजू देवी को जेल भेज दिया और बोर्ड ने बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।