{"_id":"5e0643ee8ebc3e88127515bc","slug":"three-vehicles-collided-on-the-highway-at-dawn-three-injured-basti-news-gkp334950698","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर में हाइवे पर टकराए तीन वाहन, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर में हाइवे पर टकराए तीन वाहन, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोर में हाइवे पर टकराए तीन वाहन, तीन घायल
गोटवा बाजार। नगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटहिया पुलिस चौकी के समीप कर्मा देवी विद्यालय के गेट सामने भोर में एक एक कर तीन वाहन टकरा गए। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने से हुआ। जिससे रोडवेज बस और पिकअप पीछे से टकराते गए। तीन घायलों में दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना शुक्रवार भोर करीब चार बजे हुई। अयोध्या की तरफ से गन्ना लदा ट्रक आगे चल रहा था कि करमा देवी विद्यालय गेट के सामने अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रही रोडवेज भी टकरा गई। बस के चालक व परिचालक घायल हुए। तभी पहुंची पिकअप भी टकरागई। पिकअप चालक को गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से मुख्य मार्ग से किनारे कराया जिसके बाद एक लेन पर यातायात बहाल हो सका। बस चालक यात्रियों को लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। रोडवेज बस का शीशा टूट गया जिससे चालक बैजनाथ यादव पुत्र इन्नर यादव ग्राम पिपराधानी, थाना गौरीबाजार जिला देवरिया घायल हुए साथ ही परिचालक श्याम सुंदर को हल्की चोटें आई। पिकअप के चालक अजय कुमार पुत्र श्रीराम सूरत ग्राम व पोस्ट महुवी नोनकर, थाना भिलौहा जिला सिद्धार्थ नगर गंभीर घायल हुए। मौके पर पहुंचे फुटहिया पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा, कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव, कांस्टेबल हर्षवर्धन चौहान ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया। पिकअप में फंसे ड्राइवर और बस के चालक परिचालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें पिकअप चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान करीब एक घंटे एक लेन पर जाम की स्थिति रही। वाहन फुटहिया गांव की ओर से निकलते रहे।