फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three people were beaten up for protesting against abusive language; an FIR was lodged against them.

Basti News: गाली-गलौज के विरोध पर मारपीट,तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three people were beaten up for protesting against abusive language; an FIR was lodged against them.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बरगाह के पास गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फुलवरिया बरगाह निवासी मनोज कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को वह अपने बेटे सिद्धांत यादव के साथ मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही विशाल, अरविंद व एक अन्य व्यक्ति ने उनके परिजनों को गाली देना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना में सिद्धांत यादव के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed