फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three people, including the former chief, have been named in the attack on the husband of the block chief.

Basti News: ब्लॉक प्रमुख के पति पर हमले के मामले में पूर्व प्रमुख समेत तीन नामजद

Wed, 14 Oct 2026 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Three people, including the former chief, have been named in the attack on the husband of the block chief.
कप्तानगंज। ब्लॉक प्रमुख के पति भोला कुमार निषाद के वाहन पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजनीतिक मामला होने से पुलिस काफी संजीदगी से जांच आगे बढ़ा रही है। सर्विलांस टीम को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में फॉरेंसिक टीम और पुलिस विभाग के एक्सपर्ट ने गोली चलने से क्षतिग्रस्त हुई स्काॅर्पियो और घटनास्थल का मुआयना किया। बताया जा रहा है जिस मार्ग पर ब्लॉक प्रमुख के पति के वाहन पर गोली चली, वह काफी उबड़-खाबड़ है। पुलिस को लगता है कि उस मार्ग से भागना बदमाशों के लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन

इसके अलावा एसयूवी के अगले-पिछले शीशे पर गोली के निशान की एक्सपर्ट से तस्दीक कराई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर वाहन के अंदर तक खोखे की तलाश की लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ है। भोला कुमार निषाद ने जिन लोगों को आरोपी बताया है, वारदात के समय उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। खबर है कि पुलिस आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम शंकर यादव व योगेंद्र कुमार साहू से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने सड़क को लेकर की थी शिकायत
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने एक सड़क निर्माण को लेकर पूर्व में शिकायत की थी। इस मामले की जांच डीडीओ स्तर से की जा रही है। इस बात को लेकर ब्लॉक प्रमुख के पति से तनातनी थी। पुलिस ने इस पहलू को भी जांच में शामिल किया है। हमलावरों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
एसयूवी पर गन शॉट की पुष्टि नहीं
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसयूवी पर गन शॉट की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर ही ठोस नतीजे पर पहुंचना चाह रही है। पुलिस की कई टीमें दिन भर वायरलेस चौराहा, फोरलेन, कस्बा महराजगंज, कप्तानगंज सहित घटनास्थल से जुड़े संभावित जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रहीं। वारदात के पर्दाफाश के लिए एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी श्यामकांत, सीओ कलवारी बृजेश सिंह लगातार पुलिस टीमों के संपर्क में हैं। कप्तानगंज के प्रभारी एसओ कमलेश गौड़ ने बताया कि पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सत्यता सामने आ जाएगी।
इन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
ब्लॉक प्रमुख के पति भोला कुमार निषाद ने तहरीर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव निवासी गोपियापार और योगेंद्र कुमार साहू निवासी ग्राम तेलियाडीह पर रंजिशन हत्या की कोशिश का संदेह जताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद और अज्ञात बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
यह थी घटना
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर (तेलियाडीहा) गांव की रहने वाली ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश निषाद के पति भोला कुमार निषाद भाजपा के नेता है। वह सोमवार की रात 8:30 बजे सब्जी लेकर घर जा रहे थे। उनकी गाड़ी गांव के ही तरुण कुमार निषाद चला रहे थे। जैसे ही उनका वाहन गांव के निकट पहुंचा, दो बाइक पर सवार बदमाशों ने पीछे से गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गोली वाहन का शीशा तोड़ते हुए निकल गई। घटना में वाहन सवार प्रमुख पति और उनका ड्राइवर सुरक्षित बच गए। पीड़ित की तरफ से दो राउंड गोली चलने की बात बताई है। ब्लॉक प्रमुख के पति ने बताया कि गोली चलने के बाद वह किसी तरह जान बचाकर भागे और महराजगंज कस्बे के एक मैरिज हॉल में छिप गए। इसके बाद बदमाश भाग निकले।


कोट:::
ब्लॉक प्रमुख के पति पर हमला बेहद गंभीर है। वारदात की गहनता से जांच कराई जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। वारदात के पर्दाफाश के लिए पुलिस की सर्विलांस, एसओजी और थाने की टीम लगाई गई है। बहुत जल्द सत्यता सामने आ जाएगी। -श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed