फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three named in the case of shooting the youth

युवक को गोली मारने के मामले में तीन नामजद

Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three named in the case of shooting the youth
युवक को गोली मारने के मामले में तीन नामजद
विज्ञापन

पैकोलिया। बरात से लौटते समय थाना क्षेत्र के टूटीभीटी गांव के समीप हुई फायरिंग में घायल रोहित की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में पुलिस ने तीसरे दिन तीन लोगों के विरुद्घ हत्या के प्रयास का नामजद केस दर्ज किया है। एक आरोपित उसी के गांव का निवासी है।
हालांकि गोली मारने की वजह के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक, एक बाइक खरीदने-बेचने की बात का पता चली है, लेकिन वह विवाद किसी दूसरे से था। फिलहाल पुलिस घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल विनय कुमार उर्फ रोहित के पिता राम सुख निवासी छावनी थानाक्षेत्र के कलानी खुर्द गांव ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पांच जून की रात करीब 11 बजे उनके बेटे अपनी बाइक से पैकोलिया थाना क्षेत्र के बडेरिया कुवंर गांव में बुद्धिराम वर्मा के वहां बरात गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय जब वह टूटीभीटी गांव के सामने चोरखरी मोड़ पर पहुंचे तो गांव के शिवम तिवारी उर्फ कल्लू अपनी बाइक पर छावनी थानाक्षेत्र के देवकली रानी गांव निवासी आदित्य वर्मा और लजघटा निवासी अभिमन्यु सिंह को बैठाकर आ गया। इन लोगों ने रोहित को घेर लिया, जिसके बाद आदित्य वर्मा ने पिस्टल से गोली मार दी। आरोप के मुताबिक, अभिमन्यु ने भी गोली दागी, लेकिन वह लगी नहीं। लोगों के दौड़ने पर बाइक क्षतिग्रस्त कर आरोपित भाग गए।

घायल युवक का इलाज लखनऊ मे चल रहा है। होश में आने पर पिता से रोहित ने आरोपितों के बारे में जानकारी दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद वजह के बारे में कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed