{"_id":"677ad26dedd7fc9ce6046bc4","slug":"three-including-a-woman-injured-in-the-fight-police-engaged-in-investigation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129980-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट में महिला समेत तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट में महिला समेत तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 06 Jan 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कुंवरापुर गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली करीना पुत्री रामसरन की जमीन सड़क के किनारे है। कुछ दिन पहले गांव के ही राम सुभावन ने गुमटी रख लिया था।
शुक्रवार को गुमटी हटाने की बात पर राम सुभावन और करीना के परिवार में मारपीट हो गई। इस घटना में करीना, मीना तथा रवि को चोटें आई हैं। परशुरामपुर थाने पर करीना ने तहरीर दी। मगर, कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद शनिवार को करीना ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जिम्मेदार अधिकारियों से मिली। मगर, वहां सिर्फ कार्रवाई करने काआश्वासन दिया गया।
इस बाबत परशुरामपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।,