{"_id":"6a208ece466f9706c50eca21","slug":"three-fraudsters-arrested-for-duping-people-by-selling-fake-gold-basti-news-c-207-1-bst1001-159875-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर बाजार। कलवारी, स्वॉट और सर्विलांस टीम की टीम ने बुधवार को अंतरजनपदीय ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा गया है। इसमें शामिल दो महिला भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोग गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं। यह गिरोह घूम-घूमकर सोने-चांदी के दुकानदार और अन्य लोगों को असली सोना बताकर नकली सोना बेचते थे।
कलवारी और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में इस तरह के कई वारदात गिरोह के सदस्य कर चुके थे। एएसपी श्यामकांत ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की सक्रियता से जिले के विभिन्न बाजार और चौराहों पर घूम-घूमकर नकली सोना बेचकर लोगों को ठगने वाले तीन अंतरजनपदीय शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास तीन लाख रुपये नकद और करीब तीन किलो नकली सोना बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना बाजार से पकड़ा गया है। जिनकी पहचान शंकर सोलंकी, मीरा सोलंकी और धाबु देवी निवासी गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। इनका अन्य कोई आपराधिक इतिहास पुलिस के पास अभी उपलब्ध नहीं हुआ है।
पूछताछ में सामने आया कि यह लोग घूम-घूमकर नकली सोना बेचकर लोगों को ठगने का काम करते हैं। बाजार और चौराहों पर पहुंचकर सोना-चांदी के दुकानदार या अन्य रुपयों वालों को यह लोग ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्हें पहले असली सोना-चांदी दिखाते थे और कोई न कोई मजबूरी बताकर बेचने की बात करते थे। जब सोना खरीदने के लिए लोग राजी होते थे तो तत्काल असली सोना-चांदी बदलकर उसकी जगह पर नकली थमा देते थे और रुपये लेकर चंपत हो जाते थे। लोग भरोसे में आ जाएं इसलिए गिरोह में महिलाएं भी शामिल होती थीं।
विज्ञापन
जिले के पुरानी बस्ती और कलवारी क्षेत्र में इस तरह के कुछ मामले सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद इनकी तलाश शुरू कर दी गई। कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना से इन्हें ठगी का प्रयास करते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि संभावना है कि गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसका पता लगाया जा रहा हैं। गिरफ्तार कर आरोपियों न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।