फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three criminal cases are pending in court against his wife

Basti News: पत्नी से कोर्ट में चल रहे तीन आपराधिक केस

Fri, 04 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three criminal cases are pending in court against his wife
हरैया। हाईवे पर पिकअप की चपेट में आने से राम सूरत की मौत को हत्या बता रहे रिश्तेदारों के पास मजबूत आधार है। वारदात के पीछे मुख्य वजह पत्नी से विवाद ही सामने आ रहा है।
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में न्यायालय में चार केस चल रहे हैं। पारिवारिक न्यायालय में एक वाद के अलावा तीन आपराधिक केस एसीजेएम कोर्ट में चल रहे हैं। सभी में राम सूरत जमानत पर थे। पहले के विवाद, परिस्थिति और घटनाक्रम को देखते हुए हर कोई हादसे को साजिश बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव के लोगों में बृहस्पतिवार को पत्नी सरिता व राम सूरत के बीच चल रहे मुकदमों पर चर्चा रही। मनमुटाव के बाद पत्नी दो पुत्रों अमरनाथ व अवधेश के साथ लगभग 16 वर्ष पहले मायके चली गई थी। उसके बाद संपत्ति व हर्जाने केस शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक न्यायालय में चले केस में 10 वर्ष पहले राम सूरत ने पत्नी सरिता व बच्चों के भरण पोषण के लिए पांच बीघा जमीन देकर समझौता िया था मगर कुछ ही महीने बाद पत्नी ने जमीन पर राम सूरत के कब्जा नहीं छोड़ने की शिकायत की थी। इसके अलावा राम सूरत के विरुद्ध न्यायालय में एक पत्नी के रहते दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी के केस चल रहे थे।

दूसरी शादी के मामले में राम सूरत जेल भी गया था और जमानत पर छूटा था। राम सूरत ने जान को खतरा महसूस होने पर पुलिस अधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र दे चुका था।
लोगों का कहना है कि हर बार हरैया पुलिस ने लापरवाही बरती और बिना जांच के तथ्यहीन रिपोर्ट भेजकर अधिकारियों को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed