फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three corona positive found

कोरोना संक्रमित मिले मुंबई से आए तीन यात्री

Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
three corona positive found
कोरोना संक्रमित मिले मुंबई से आए तीन यात्री
विज्ञापन

- तीन में से एक यात्री सिद्धार्थनगर का है निवासी, जिले में एक्टिव केस हुए आठ
- टीम ने आरटीपीसीआर व जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूने एकत्र किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिल्ली और मुंबई से लोगों के जिले में आने का सिलसिला तेज हो गया है, मगर रेलवे स्टेशन पर जांच की गति बेहद धीमी है। सोमवार को मुंबई से आई एक ट्रेन के कुछ यात्रियों की एंटीजन जांच हुई। तीन यात्री कोरोना से संक्रमित मिले। इनमें से दो जिले के निवासी हैं। एक सिद्धार्थनगर जिले का निवासी बताया गया है। इस प्रकार जिले में अब कोरोना के आठ एक्टिव केस हो गए हैं। इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। टीम ने सभी के नमूने एकत्र जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा है।
कोरोना की रफ्तार धीमी ही सही, मगर यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसे लेकर जहां प्रशासन सतर्क है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लगातार जांच करा रहा है। इधर जब से मुंबई व दिल्ली में कोरोना की गति बढ़ी है तो वहां से लोग ट्रेनों से अपने घर लौट रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की माने तो रेल व पुलिस प्रशासन यहां कोई मदद नहीं कर रहा है, मगर अपनी छोटी टीम लेकर स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे जांच में जुटी है। वैसे तो सभी की जांच नहीं हो पा रही है। सोमवार को मुंबई से यहां पहुंची ट्रेन में करीब 20 यात्रियों के नमूने लिए गए, जिसमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जांच में तीन यात्री पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक सिद्धार्थनगर जिले का निवासी है। अब एक्टिव संख्या आठ हो गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जांच के लिए सहयोग की जरूरत है। ऐसे में यदि रेल प्रशासन व आरपीएफ सहयोग करे तो जांच का दायरा बढ़ सकता है। प्रयास है कि अधिक से अधिक यात्रियों की जांच हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed