{"_id":"6647cc384880e60c2302d244","slug":"three-children-missing-from-home-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117316-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर से निकले तीन बच्चे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर से निकले तीन बच्चे लापता
Sat, 18 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
देर शाम गौरा चौराहे पर मिले तीनों, पुलिस ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। वाल्टरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत भतरिंहवा का पुरवा पलान से शुक्रवार सुबह एक साथ घर से निकले तीन बच्चे लापता हो गए। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचें तो तीनों बच्चों के परिजन खोजने निकल पड़े। इसके बाद परिवार के लोगों ने सूचना थाने पर दी। पुलिस बच्चों की तलाश में यहां से वहां तक दौड़ती रही। देर शाम यह बच्चे गौरा चौराहे पर एक दुकान के पीछे मिले।
जानकारी के अनुसार, पलान गांव निवासी आनंद सिंह आठ वर्षीय पुत्र लालता सिंह, सात वर्षीय प्रीत चौधरी पुत्र मेहीलाल चौधरी व 11 वर्षीय सचिन चौधरी पुत्र दिलीप चंदद चौधरी शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे। जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों को चिंता सताने लगी। इसके बाद खोजबीन शुरू कर दी। कामयाबी मिलते न देख पुलिस को सूचना दी। एक साथ तीन बच्चों के लापता होने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। देर शाम को बच्चों के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
तीनों बच्चों ने कहा कि घूमने के लिए वह घर से निकले थे। घूमते हुए वह गौरा चौराहे पर पहुंच गए। भूख लगने पर एक दुकान के पीछे जाकर छिप गए थे। यहां उन्हें एक व्यक्ति ने देख लिया और अपने पास रोककर पुलिस को सूचना दी।