{"_id":"65e0d041ee357435da08b034","slug":"three-bike-riders-injured-after-being-hit-by-vehicle-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112214-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल
Fri, 01 Mar 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर/रुधौली। गौर-बभनान मार्ग पर रमवापुर चौराहे के पास ग्राम सभा रानीपुर निवासी विनय कुमार (32) बाइक से रिश्तेदारी में अपने बहन एवं भांजी को लेकर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी दिया। इससे बाइक पर बैठी बहन मिथिलेश (35) व दो वर्षीय भांजी गिर कर घायल हो गए।आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र गौर में भर्ती कराया।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, रुधौली-बखिरा मार्ग पर स्थित डडवा तिवारी गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने सीएचसी रुधौली भेजवाया। रुधौली थाना क्षेत्र के थुम्हवा पांडेय के 28 वर्षीय रमेश यादव बाइक से किसी काम से रुधौली की तरफ आ रहे थे। बीट आरक्षी जितेंद्र यादव ने हादसे के बारे में स्वजन को जानकारी दी। घायल के सिर पर गंभीर चोट आई है।