फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three and a half lakh rupees were robbed in the name of a sweeper's job

Basti News: सफाईकर्मी की नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पे

Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees were robbed in the name of a sweeper's job
नगर बाजार (बस्ती)। सफाईकर्मी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के नगहरा निवासी जवाहर लाल ने तहरीर में बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी शैलेष कुमार ने उसे झांसा दिया कि पत्नी की नगर पंचायत/नगर पालिका में सफाईकर्मी के पद पर नौकरी लगवा देगा। इसके एवज में उसने अलग-अलग तिथियों में साढ़े तीन लाख रुपये ऑनलाइन और नकद ले लिए। नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस करने के लिए कहा। उसने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed