फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three accused of shooting in encounter arrested, one shot in the leg

Basti News: मुठभेड़ में गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 01 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three accused of shooting in encounter arrested, one shot in the leg
कोतवाली पुलिस को स्वाॅट टीम की मदद से मिली कामयाबी
विज्ञापन

शहर के मूड़घाट के पास शनिवार तड़के हुई मुठभेड़
शुक्रवार को दोपहर सैलून कारीगर पर गोली चलाने की घटना में शामिल थे तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में सैलून कारीगर सहवाग पर गोली चलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर मूड़घाट के पास मुठभेड़ में धर दबोचा। उनमें एक के पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से पुलिस ने अवैध असलहा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
सीओ सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने कोतवाल राणा डीपी सिंह के साथ शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि पहले हुए विवाद की वजह से योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में दिनदहाड़े बड़ेवन निवासी सहवाग को गोली मारी गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने अजीत यादव निवासी अवस्थीपुर सुदामागंज थाना कप्तानगंज को अमहट पुल के पास रात करीब 11:30 बजे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मूड़घाट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। मगर, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद शमीम उर्फ गुड्डू निवासी डोढ़ाऊपुर थाना नगर के पैर में गोली लगी। उसी बाइक पर बैठे आरोपी आदित्य चौधरी निवासी कमठाइयां थाना नगर को भी दबोच लिया गया। इनके पास से मिली बाइक आदित्य चौधरी की बताई जा रही है। इन तीनों का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को फिलहाल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed