फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three accused of culpable homicide arrested

Basti News: गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused of culpable homicide arrested
गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र के दामोदरपुर में शुक्रवार को हुई थी वारदात
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर (कटरुआवीर सिंह) में पट्टे की जमीन के विवाद में पिटाई से किसान की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अरबापुर मोड़ से रविवार को आरोपी राम विलास यादव व अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी शेषनाथ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मुकदमे में नामजद गंगाराम व प्रद्युम्न अभी फरार हैं।
विज्ञापन

दामोदरपुर निवासी प्रहलाद यादव के दो पुत्रों को उनके घर के पास की पांच बिस्वा जमीन का पट्टा मिला हुआ था। इसे लेकर प्रहलाद यादव की दूसरी मां के बेटे शेषनाथ व उसके परिवार से विवाद था। बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात शेषनाथ अपने दो भाइयों और दो बेटों के साथ उस जमीन पर छप्पर रख रहा था। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे इसकी जानकारी होने पर प्रहलाद यादव मना करने पहुंचे। आरोप है कि शेषराम, गंगाराम, राम बेलास और शेषराम के पुत्र प्रद्युम्न व अभिमन्यु, छप्पर का बांस व लाठी लेकर प्रहलाद के ऊपर टूट पड़े। पिटाई में प्रहलाद यादव के सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलाद के पुत्र धर्म कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार शाम उपचार के दौरान प्रहलाद यादव (58) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed