फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three accused arrested with stolen goods

Basti News: चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with stolen goods
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। तीनों को शुक्रवार सुबह करीब 3:55 बजे मखौड़ा धाम गांव से पकड़ा गया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज किशोर और संजय अरजानीपुर के और तीसरा संदीप धरमपुर का निवासी है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, गैस सिलिंडर, तीन भगौने, छत वाले दो पंखे और एक टुल्लू पंप बरामद किया गया है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल होने वाले हथौड़ी और सरिया भी बरामद हुई है। राज किशोर और संजय पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। दोनों पर 2022 में धारा 380 और 411 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी, इंद्रजीत यादव, राहुल गुप्ता और चार अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

किशोरी को भगा ले जाने का केस
हर्रैया। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने रिश्तेदारी के युवक, उसकी बहन व पिता पर केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी को अमन वर्मा निवासी टीकर कंचनी थाना लालगंज बृहस्पतिवार को बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां ने आरोपी की बहन से पूछताछ की तो वह झगड़ने लगी और अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गई। आरोपी के पिता भूलन चौधरी भी उसे धमकाने लगे। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर किशोरी की खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई का आरोप
बस्ती। दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने पति समेत दो पर केस दर्ज किया है। एसपी के मीडिया सेल के अनुसार, रुधौली थाने में तहरीर देकर विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी संतकबीरनगर निवासी श्रवण कुमार के साथ मई 2014 में हुई थी। दो बच्चे भी हैं। उनका पूरा परिवार कानपुर में रहता है। 18 जून को उनके पति श्रवण कुमार ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग की। कहा कि पैसा अपने पिता से दिलाओ। डिमांड पूरी न कर पाने पर मारापीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस ने श्रवण कुमार समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकालने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसपी के मीडिया सेल के अनुसार, थाने में तहरीर देकर विवाहिता ने बताया है कि उनकी शादी मई 2021 में मनीष गोस्वामी के साथ हुई थी। कुछ दिन ससुराल में सब ठीक-ठाक रहने के बाद दहेज में बीस लाख रुपये की मांग की जाने लगी। दहेज न देने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उनकी एक बेटी भी है। दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुरानी बस्ती पुलिस ने पति मनीष, ननद प्रीती, कविता, कंचन, सास सरोज देवी, देवर मंजेश, सूरज समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दुकान पर मारपीट कर धमकाने का आरोप
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने दुकान पर आकर विवाद करने के मामले में केस दर्ज किया है। एसपी के मीडिया सेल के अनुसार, इसी थाने के छितौनी निवासी लवकुश ने तहरीर दी है कि शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे उनके भाई की पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर आपस में मनमुटाव चल रहा है। इसी बात को लेकर उनके भाई के साले भोला व अनिल समेत तीन लोगों ने उनकी अंडा चौराहा स्थित कपड़े की दुकान पर आकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दुर्घटना में मौत के मामले में केस दर्ज
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के रसोइया गांव के पास शुक्रवार को हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर में धर्मेंद्र मौर्य निवासी रसोईया ने लिखा है कि उसके 55 वर्षीय पिता रामशंकर अपने ठेले की दुकान पर खड़े थे। सुबह लगभग 9 बजे कलवारी की तरफ से आई कार के चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया। दुर्घटना में आई काफी चोट के कारण जिला चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस पंजीकृत कर जांच उप निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव को सौंपी गई है। संवाद
मिट्टी पाटने को लेकर मारापीटा, बेहोश
बस्ती। नगर पुलिस ने मदारपुर में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। मदारपुर के मो. राशिद ने तहरीर दी है कि विपक्षियों ने मिट्टी पाटने को लेकर विवाद किया। उनके भाई आरिफ और शाहिद को मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में आरिफ के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। पुलिस ने गांव के शहजाद, इरशाद अहमद, आमिर खान, रेहान के खिलाफ सिर पर प्राणघातक हमले, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पिता ने दर्ज कराया केस
गौर। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है, कि गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के वेतवा गांव का राजकुमार पांच दिन पहले उसकी नाबालिग लड़की को भाग ले गया। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद

सगी बहनों को बहलाकर भगा ले जाने का केस
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने दो सगी बहनों को बहलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर में बताया है कि उनकी 20 वर्षीय व 17 वर्षीय दो बेटियों को चार लोगों ने मिलकर बहलाया और तीस जून की भोर में भगा ले गए। पुलिस ने आरोपी अभिषेक, शनि समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed