{"_id":"60fdad2a8ebc3edd3a27ff08","slug":"threatening-the-young-man-after-the-marriage-is-fixed-case-registered-basti-news-gkp4032002160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तय होने के बाद युवक को धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी तय होने के बाद युवक को धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी तय होने के बाद युवक को धमकी, केस दर्ज
बस्ती। शादी तय होने के बाद युवक को फोन और फेसबुक अकाउंट के माध्यम से धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में लालगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने तहरीर दी थी। उसने बताया है कि कुछ दिन पहले उनकी बहन की शादी एक युवक से तय हुई। तिलक आदि की रस्म पूरी हो चुकी है। इधर कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल से उस युवक को कॉल करके और व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर धमकी दे रहा है, जिससे उसने अपनी बहन की शादी तय की है।
धमकी देने वाले ने युवक से कहा है कि अगर शादी की तो उसे और उसके परिवार वालों को वह जान से मार देगा। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।