{"_id":"67c9efa4a05d32f19e01f027","slug":"those-who-won-the-lottery-are-very-happy-the-rest-are-disappointed-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133039-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिनकी निकली लॉटरी उनकी बल्ले-बल्ले, बाकी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिनकी निकली लॉटरी उनकी बल्ले-बल्ले, बाकी मायूस
Fri, 07 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में मदिरा की दुकानों के नए आवंटन के लिए बृहस्पतिवार को अटल प्रेक्षागृह में प्रशासन की तरफ से ई-लॉटरी निकाली गई। इस दौरान आवेदकों की भीड़ जुटी रही। जिनकी लॉटरी निकली उनके तो बल्ले- बल्ले रही। शराब व्यवसाई बनने का अवसर पाकर उनके चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जिनकी नहीं निकली वे मायूस होकर लौट गए।
ई- लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत दोपहर दो बजे से हुई। शासन से भेजी गईं पर्यवेक्षक आईएएस नीना शर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी गोंडा राजेश कुमार यादव की निगरानी में सबसे पहले आवेदकों को ई-लॉटरी का डेमो दिखाया गया। इसमें ई- प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से समझाया गया। इसके बाद आवेदकों में से ही तीन लोगों को बुलाकर 0 से 9 तक में किन्हीं नंबरों का चयन कराया गया। इसकी फीडिंग के बाद अलग-अलग बैरायटी के दुकानों की एक साथ लॉटरी निकाली गई।
आईआईटी कानपुर की तरफ से विकसित साॅफ्टवेयर के जरिये ई- लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई है। लॉटरी निकलने से पहले इसमें प्रत्येक आवेदक के शामिल होने का साक्ष्य भी सार्वजनिक किया गया। इसके बाद लॉटरी निकाली गई। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने लॉटरी निकलने वालों के नाम की घोषणा की। ऑनलाइन लॉटरी पद्धति से चयनित लाइसेंसियों की सूची प्रेक्षागृह के बाहर चस्पा कराई गई। इस दौरान डीएम रवीश गुप्ता के अलावा तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।