फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves targeted two houses

Basti News: दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात लेकर चंपत

Sun, 15 Oct 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted two houses
दोनों मामलों में पुलिस छानबीन में जुट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। घरों में रखे नकदी और जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ किया। दोनों मामलों में पुलिस छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गढहा गौतम गांव निवासी रणजीत सिंह के घर के पीछे की तरफ से चोर कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे सामानों को तितर-बितर कर दिया। उसमें रखे नकदी और जेवरात लेकर चोर चंपत हो गए। शनिवार सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो कमरे की हालत देख हतप्रभ रह गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

दूसरी चोरी की घटना इसी थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर गांव की है। यहां गिरजेश उपाध्याय के घर में पीछे की तरफ से खिड़की का ताला तोड़कर चोर घर में घुस आए। घर में रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद दरोगा जावेद अहमद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि दोनों मामलों की जानकारी हो चुकी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। वैसे पुलिस टीम चोरों की सुरागरसी में जुट गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed