फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves enter the house through the roof

Basti News: छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Dec 2023 02:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Dec 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves enter the house through the roof
सांकेतिक, चोर - फोटो : फाइल फोटो

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में चोरों की कारगुजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के कुसौना गांव में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में दाखिल होकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कुसौना निवासी अवधेश का परिवार प्रतिदिन की भांति रात नौ बजे तक खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। रात में छत के रास्ते घर में दाखिल होकर चोरों ने अलमारी, बॉक्स का ताला तोड़कर सोने के अन्य जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह जब घर की महिलाओं की नींद खुली तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। बक्से व आलमारी का ताला भी टूटा देख कर सन्न रह गईं। घटना की सूचना स्वजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed