फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves broke the shutters and took away grains and wheels of vehicles.

Basti News: शटर तोड़ कर अनाज, वाहनों के पहिये खोल ले गए चोर

Thu, 05 Sep 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the shutters and took away grains and wheels of vehicles.
चोरी से एक बार फिर पड़िया व मझौआमीर में फैली दहशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया खास व मझौआमीर में मंगलवार की रात चोरों ने फिर धावा बोला। गल्ले की दुकान का शटर तोड़कर अनाज और वाहनों के पहिये खोल ले गए। इससे गांव के लोगों में दहशत है।
प्राथमिक विद्यालय पड़िया खास के बगल उत्तर तरफ गांव के निजामुद्दी की गल्ले की दुकान है। मंगलवार की रात दुकान का शटर तोड़कर चोर 50 बोरा गेहूं व दो बोरा चावल अज्ञात चोर उठा ले गए। बुधवार की सुबह निजामुद्दीन दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर एक लकड़ी के सहारे ऊपर की तरफ टंगा है। उसका ताला गायब था और डबल लॉक टूटा हुआ था। डायल 112 व वाल्टरगंज थाने पर फोन कर दुकान मेंं चोरी की सूचना दी। मौके पर सिपाही लखीमचन्द गुप्ता पहुंचे। दुकानदार ने बताया कि जल्द ही गल्ले की दुकान खोला था। लगभग 80 हजार रुपये का अनाज चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा मझौआमीर पंचायत भवन पर खड़े दो ऑटो में से तीन टाय चोर खोल ले गए। रुधौली थाना क्षेत्र के भुसुड़ी गांव निवासी संतराम का ऑटो खराब हो गया था, जिसे अपने जीजा मझौआमीर निवासी शिवसहाय के सहयोग से पंचायत भवन में खड़ा कर घर चला गया था। थानाध्यक्ष दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि सुराग लगाने में पुलिस की टीम को लगा दिया गया है। पर्याप्त गार्ड न मिल पाने के कारण पड़िया चौराहे पर पिकेट ड्यूटी नहीं लग पाई थी। इस माह गार्ड मिल गए हैं, जिनकी ड्यूटी आज से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed