फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thief sent to jail...mystery of death remains intact

Basti News: चोर गया जेल...मौत का रहस्य बरकरार

Fri, 20 Feb 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Thief sent to jail...mystery of death remains intact
बस्ती। परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ की मौत के रहस्य से बृहस्पतिवार को भी पर्दा नहीं उठ सका, जबकि पुलिस की जांच थ्योरी भी लगभग तैयार है। एक दिन पहले तक घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही पुलिस बाइक चोर को न्यायालय में पेश करने के बाद पीछे हट गई।
विज्ञापन

कयास था कि बाइक चोर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से पर्दा उठा देगी। इसको लेकर महकमे में 24 घंटे माथापच्ची होने के बाद भी बात नहीं बनी। गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरडाड़ निवासी विशाल सोनी के रूप में हुई है। उसे बृहस्पतिवार को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मगर दरोगा प्रकरण का खुलासा नहीं किया गया। पुलिस इससे जुड़े जरूरी साक्ष्य संकलित करने का दावा भी कर रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों के अनुसार, दरोगा की मौत नदी में कूदने से हुई है। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

इसे साबित करने के लिए अयोध्या सरयू पुल से सरयू नदी में दरोगा के छलांग लगाते समय चश्मदीद बताए जा रहे वहां के कुछ नाविक और बाइक चोर से पुलिस ने दरोगा की पत्नी रंजीता और अन्य परिजनों से मुलाकात भी कराई। परिजनों को चश्मदीद और बाइक चोर से बात करने के लिए बंद कमरे में कुछ देर के लिए अकेले भी छोड़ा गया, ताकि परिजन अपने हिसाब से पूछताछ कर खुदकुशी की थ्योरी से संतुष्ट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अयोध्या से बुलाए चश्मदीद बताए जा रहे नाविक और नदी में पैसे बीनने वाले कुछ बच्चों ने दरोगा को डूबते हुए देखने की बात भी कही है। परिजन चश्मदीद और बाइक चोर से बातचीत करने के बाद देवरिया अपने घर चले गए। आशंका है कि परिवार का रुख संतोषजनक न होने के कारण ही पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी।

अब दरोगा की मौत को खुदकुशी साबित करने के लिए पुलिस डायटम टेस्ट की रिपोर्ट पर फिर निर्भर हो गई है। यदि डायटम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई तो पुलिस के पास इसका ठोस वैज्ञानिक सबूत हो जाएगा। फिलहाल मामला फिर उलझता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed