फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   They used to blackmail by threatening to implicate in gang rape, four accused arrested

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर करते थे ब्लैकमेल, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
They used to blackmail by threatening to implicate in gang rape, four accused arrested
केस दर्ज कराने का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी- पुलिस
बस्ती। महिलाओं को आगे करके लोगों को फर्जी केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि ये लोग एसटी एक्ट की धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज कराने व भय दिखाकर वसूली करते हैं।
विज्ञापन

उसी क्षेत्र के एक परिवार को ऐसा ही भय दिखाकर 2.20 लाख रुपये वसूल लिया और आगे भी परेशान करता रहा। आजिज आकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि केस दर्ज कर तीन महिलाओं सहित सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें पैकोलिया थानाक्षेत्र के सेमरा निवासी मुख्य आरोपी अमरनाथ, पुरानी बस्ती थाने के करमा निवासी मधु पत्नी सुनील, दुर्गावती पत्नी राधेश्याम और दुबौलिया थानाक्षेत्र के पूरे ओरीराय कटरिया निवासी पूनम पत्नी राजेश शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस गिरोह में कई अन्य भी शामिल हैं, जो न्यायालय के आदेश पर विभिन्न थानों में दुष्कर्म, एससीएसटी जैसे संगीन आरोपों में केस दर्ज कराते हैं। न्यायालय में एससीएसटी केस की चार्जशीट भेजे जाने पर सरकारी अनुदान का गलत फायदा उठाते हैं। आरोपी अमरनाथ पर हर्रैया व पैकोलिया थाने में नौ केस दर्ज हैं। गिरोह में शामिल महिलाएं अनुदान लेने के लिए ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाती थीं, जिससे वे केस दर्ज कराने की धमकी देकर वसूली कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गिरोह ने पैकोलिया थाने के इटवा राजा गांव के राम नवल वर्मा को शिकार बनाया। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक डरा-धमका कर ये लोग 2.20 लाख रुपये ले चुके थे और आगे भी दबाव बना रहे थे।

तहरीर के आधार पर अमरनाथ, मधु पत्नी सुनील, दुर्गावती पत्नी राधेश्याम, पूनम पत्नी राजेश, बबिता पत्नी नागेंद्र व कुछ अन्य महिलाओं नाम-पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए ये लोग सामूहिक दुष्कर्म आदि गंभीर केस में फंसाने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed