{"_id":"686832f2774280510b075cdd","slug":"there-was-no-electricity-throughout-the-day-in-400-villages-connected-to-babhanan-power-house-basti-news-c-207-1-bst1004-139502-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान पावर हाउस से जुड़े 400 गांवों में दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान पावर हाउस से जुड़े 400 गांवों में दिनभर गुल रही बिजली
Sat, 05 Jul 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
बभनान। बभनान पाॅवर हाउस जुड़े ग्रामीण व शहरी इलाकों में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से गुल हुई बिजली शाम 7:45 बजे तक नहीं आई। कस्बे में व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ा। ग्रामीण इलाकों में किसानों को काम रोकना पड़ा। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि 33 केवीए लाइन में कार्य होने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
जानकारी के अनुसार बभनान पावर हाउस से जुड़े गौर फीडर, पैकोलिया फीडर, बेदीपुर फीडर सहित बभनान टाउन फीडर पर पूरे दिन विद्युत सप्लाई ठप रही। विद्युत सप्लाई ठप होने से पूरे दिन भीषण गर्मी में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। देर शाम तक होते-होते बिजली आने के इंतजार करते रहे। देर शाम 7:45 बजे तक पावर हाउस पर विद्युत सप्लाई नहीं हो सकी। बाजार के अभिषेक कसौधन, गोल्डी, शिवम, आनंद कुमार ने बताया कि पूरे दिन बिजली न रहने से कारोबार पर इसका असर पड़ा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई चरम पर होने के चलते किसान विद्युत से चलने वाले मोटर को नहीं चला सके। कई किसानों के खेत में पलेवा न होने के चलते धान की नर्सरी नहीं लग पाई। लोगों का कहना है कि बिजली का हाल मौजूदा समय में जिस तरह है इससे खेती किसानी करना महंगा पड़ रहा है। किसानों को फ्री में सरकार द्वारा कृषि के लिए बिजली आपूर्ति जा रही है। मौजूदा समय में इसके आने जाने का कोई समय निर्धारित न होने से अधिकतर किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों को पंपिंग सेट से पानी चलाने से लागत बढ़ने की चिंता सता रही है।
इस संबंध में अवर अभियंता रामप्रकाश ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर हरैया बभनान के बीच काम चलने के कारण आपूर्ति नहीं हो पाई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान
विक्रमजोत। उपकेंद्र फूलडीह के कोहराए फीडर में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। दिन में तो महज एक से दो घंटे एवं रात में चार से छह घंटे ही आपूर्ति मिलने से लोग परेशान हैं।
क्षेत्र के संतोष कुमार, राहुल कुमार, राजेंद्र यादव, राकेश कुमार, विपिन तिवारी का कहना है कि बारिश का सीजन है। बीमार, बुजुर्ग व छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत का कहना है कि संबंधित को निर्देशित किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।