{"_id":"678400ecc79fbd3cc30fdf65","slug":"there-was-an-outcry-as-soon-as-the-dead-body-of-the-laborer-arrived-from-mumbai-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130367-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंबई से मजदूर का शव आते ही मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंबई से मजदूर का शव आते ही मची चीख-पुकार
Sun, 12 Jan 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। थानाक्षेत्र के पिलखांव गांव के शटरिंग मिस्त्री की मुंबई में मौत हो गई। रविवार को उसका शव गांव में लाया गया। शव पहुंचने पर परिजनों की चीख पुकार सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं।बाद में भिउरा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पिलखांव के लोगों ने बताया कि शिव प्रसाद प्रजापति कई सालों से मुंबई में रहकर शटरिंग का काम करते थे। उपना परिवार भी साथ में रखते थे। 10 जनवरी को शटरिंग का कार्य करते समय हार्ट अटैक आ गया था। साथियों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया,मगर देर रात शिव प्रसाद प्रजापति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में मानो कोहराम मच गया। रविवार को दोपहर में एम्बुलेंस से शव पैतृक गांव लाया गया। साथ रहने वाले परिवार के लोग भी आ गए। शव पहुंचते ही घर पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। संवाद