{"_id":"652ae76af1f16625f70181db","slug":"there-was-a-glut-of-revenue-matters-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5755-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: थाना समाधान दिवस में राजस्व के मामलों की रही भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: थाना समाधान दिवस में राजस्व के मामलों की रही भरमार
Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
लोगों की समस्या को सुनते कमिश्नर ओर आईजी।
- वाल्टरगंज में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण
- रुधौली में आए महज तीन मामले, दो का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। थाना समाधान दिवस पर राजस्व के मामलों की भरमार रही। फरियादियों ने अफसरों के समक्ष उपस्थित होकर समस्याओं से अवगत कराया। वाल्टरगंज थाने में एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। आठ मामले आए, सभी में टीम का गठन कर निस्तारण करने के निर्देश एसडीएम आशुतोष तिवारी ने दिए।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 19 राजस्व व एक पुलिस से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। दो का मौके पर निस्तारण हुआ। रुधौली में महज तीन मामले आए। पुलिस से संबंधित दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व आईजी आरके भारद्वाज ने थाने पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 34 मामले आए। इनमें 31 जमीन और तीन पुलिस से संबंधित मामले रहे। एक राजस्व व पुलिस से संबंधित तीनों मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए राजस्व से संंबंधित मामलों को गंभीरता से निस्तारित किया जाए। शिकायतों को लेकर फरियादियों की संतुष्टि बेहद जरूरी है। आईजी ने निर्देश दिए कि शिकायतों से संबंधित रजिस्टर को हमेशा अपडेट रखा जाए। गंभीर मामलों के निस्तारण के बाद भी उन पर नजर रखी जाए। इस मौके पर एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय, लेखपाल आशीष गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।