फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a conversation earlier... then the father left with the child.

Basti News: पहले हुई थी बातचीत... फिर बच्चे को लेकर चला गया पिता

Wed, 28 Aug 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
There was a conversation earlier... then the father left with the child.
महिला अस्पताल में सोमवार को नाटकीय ढंग से गायब बच्चे का प्रकरण
विज्ञापन

मामला शांत होने के बाद देर रात प्रसूता के पास लौट आया पति
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। महिला अस्पताल में सोमवार को नाटकीय ढंग से गायब नवजात के मिलने के बाद देर रात तक प्रसूता का पति भी लौट आया। वह अस्पताल में भर्ती पत्नी के साथ मंगलवार को मौजूद मिला। पति खुद स्वीकार कर रहा है कि वह बच्चे को दिखाने की बात कहकर गोंद में लेकर बाहर निकला था। वहां मौजूद एक महिला को सौंपकर कहीं चला गया। घटना के समय पति नशे की हालत में बताया जा रहा है। मामले में बच्चा खरीदने की पेशकश की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत न दिए जाने से प्रकरण शांत हो चुका है।
सोमवार की सुबह 11 बजे के आसपास जिला महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बच्चा गायब होने पर अफरा-तफरी मच गई। घंटे भर बाद बाहर से एक अज्ञात महिला बच्चे के साथ लौटी और प्रसूता को सौंप दिया। प्रसूता के साथ मौजूद पति भी इससे मिलती-जुलती कहानी पेश कर रहा है। महिला अस्पताल में प्रसूता बिंदा 22 अगस्त को पति श्याम सुंदर यादव के साथ पहुंची थी। उसी दिन उसने नार्मल डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया। नवजात के साथ उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। पति साथ-साथ देखभाल में लगा रहा। सबकुछ ठीक था।
विज्ञापन

भर्ती होने के दो दिन बाद 24 अगस्त को अस्पताल में बिंदा की नसबंदी का ऑपरेशन हुआ। इसी बीच उसके पति श्याम सुंदर की कुछ लोगों से ओटी के बाहर मुलाकात हुई। श्याम सुंदर के अनुसार, वह लोग भी अपने घर की एक महिला का ऑपरेशन कराने आए थे। इधर बिंदा का ऑपरेशन खत्म हुआ तो सर्जिकल वार्ड में उसे बच्चे के साथ बेड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल श्याम सुंदर जिन लोगों से ओटी के बाहर मुलाकात हुई थी वहीं लोग दो दिन बाद सोमवार को अस्पताल परिसर में उससे फिर मिले। बातचीत के दौरान बताया कि उनके घर की महिला ने ऑपरेशन से जिस बच्चे को जन्म दिया, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। इलाज के लिए बाहर एक अस्पताल में ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। यह बात नवजात की मां को बताना नहीं चाह रहे हैं। वह लोग श्याम सुंदर से उसके नवजात को लेने की पेशकश भी कर दी। इसके बाद श्याम सुंदर पत्नी से दिखाने की बात कहकर बच्चा लेकर बाहर निकला। जहां मौजूद एक महिला को बच्चा सौंपकर कहीं चला गया।
इधर जब श्याम सुंदर दो घंटे तक बच्चे को लेकर नहीं लौटा तो पत्नी बच्चा गायब होने का शोर मचाने लगी। इसके बाद कुछ लोग परिसर में एक महिला को बच्चे के साथ देखा तो पूछताछ शुरू कर दी। इससे घबराकर महिला ने बच्चा लाकर वापस कर दिया। जिस महिला के नवजात की मौत हुई है, वह भी अस्पताल में भर्ती है। लेकिन, घटना के बाद श्याम सुंदर से मिलने वाले उसके परिजन और बच्चा लेने वाली महिला नहीं देखे जा रहे हैं।
..
श्याम सुंदर बोला- हमने सिर्फ संभालने के लिए दिया था बच्चा
बिंदा के पति श्याम सुंदर ने कहा कि उससे कुछ लोग बच्चा लेने की पेशकश की थी। मगर, उसने सहमति नहीं जताई थी। वह बच्चे को गोद में लेकर बाहर निकला और वहां मौजूद उन्हीं लोगों के साथ आई एक महिला को बच्चा संभालने के लिए दिया। इसके बाद बाहर चला गया।
...
अपने बच्चे को पहचान गई बिंदा
प्रसूता बिंदा ने कहा कि पति दिखाने की बात कहकर बच्चे को बाहर ले गए थे। जब दो घंटे तक नहीं लौटे तो शोर मचाया। तब एक महिला उनका बच्चा लाकर दे गई। उस समय उसका कपड़ा बदल दिया गया था। कुछ लोग बाद में आए और उसका बच्चा न होने की बात कहने लगे। बिंदा ने कहा कि जन्म देने के बाद अपने बच्चे के पीठ और कान पर काला धब्बा देखा था। यह पहचान दिखाने पर लोग चले गए। बिंदा और श्याम सुंदर छत्तीसगढ़ के महासमुंद्र जिले के पिथौरा के रहने वाले हैं। दोनों से तीन बच्चे दो बेटा और एक बेटी पहले से हैं। यह तीनों बच्चे गांव पर हैं। पति-पत्नी यहां हर्दिया के पास एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।
...
प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे की हालत में था श्याम सुंदर
बिंदा के आसपास भर्ती मरीजों के तीमारदार भी बच्चा खरीदने की पेशकश की बात की तस्दीक कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिंदा का पति श्याम सुंदर नशे की हालत में था। बच्चा उसने खुद ले जाकर दे दिया। बाद में परिसर में बच्चे का कपड़ा बदलकर घूम रही एक महिला को कुछ लोगों ने समझाया तो वह डर की वजह से वापस करने पर राजी हो गई।

...
कोट
शुरुआत में यह प्रकरण संज्ञान में नहीं था। बाद में पता चला। चूंकि बच्चा कुछ ही देर बाद मिल गया। इसलिए कोई विशेष बात नहीं रह गई। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं है। इतना जरूर है कि किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चे को अनजान महिला के हाथ में नहीं देना चाहिए था।
-डॉ. एके वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed