फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is fog in the morning due to dust particles, avoid going for morning walk.

Basti News: धूल के कणों के कारण सुबह छायी रही धुंध, मॉर्निंग वॉक पर जाने से करें परहेज

Tue, 31 Oct 2023 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
There is fog in the morning due to dust particles, avoid going for morning walk.
सुबह छाया धुंध।
- वातावरण में नमी बढ़ने के कारण वायुमंडल में ऊपर नहीं जा पा रही धूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ओस की बूंदों की चलते हवा में नमी बढ़ गई है। सड़क पर उड़ती धूल वायुमंडल में ऊपर तक नहीं जा पा रही है। इसके चलते करीब पांच सौ मीटर की ऊंचाई पर धूल की एक परत सी जमी है। देखने में तो यह धुंध और कोहरे जैसा लगता है, लेकिन मौसम वैज्ञानिक इसे धूल के कण बता रहे हैं, और सलाह देते हैं कि यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। इससे सांस, हृदय व त्वचा संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बीमार व बुजुर्ग लोग मॉर्निंग वॉक पर जाने में में सतर्कता बरतनी चाहिए।

जनपद में फोरलेन व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। बारिश कम होने के चलते हाइवे पर तमाम जगह खूब धूल उड़ रही है। जिससे हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि हवा में धूल के बारीक कणों की तादाद बढ़ती जा रही है। धीरे-धीरे धुंध और कोहरे का असर बढ़ेगा। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। धूल के बारीक कण आपस में चिपक जाते हैं। इससे उनका प्रसार नहीं हो पाता है। इस वजह से वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसे में टहलने जाने वाले लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed