फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is an outcry everywhere for petrol and diesel

Basti News: पेट्रोल-डीजल के लिए हर तरफ मचा हाहाकार

Sat, 25 Apr 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
There is an outcry everywhere for petrol and diesel
ग्रामीण क्षेत्र के बेलसड़ में पेट्रोल के लिए बाइकों की लगी लंबी लाइन संवाद
बस्ती। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सिलिंडर के साथ ही पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चालक ब्लैक में दुकान से खरीदकर पेट्रोल भरा रहे हैं। हाईवे पर भी शुक्रवार को कई पेट्रोल पंप बंद मिले।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय स्थित पेट्रोल पंप से दोपहर बाद लोग वापस लौट रहे थे। रोजाना काम पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सोमनाथ ने बताया कि समस्या बहुत हो रही है। सुबह 10 बजे से चार पंप का चक्कर लगाने के बाद पांचवें पंप पर पहुंचा हूं और तेल नहीं मिल पाया। सहालग में बुकिंग में चलने वाले वाहनों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग तो पहले ही हो चुकी है, अब डीजल के लिए समस्या हो रही है।
विज्ञापन

कई पंपों पर तो कुछ घंटों के बाद ही पेट्रोल-डीजल देना ही बंद कर दे रहे हैं। पंप संचालक ने बताया कि भीड़ को रोकने के लिए भी पंप को कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाता है। उसके बाद खोल दिया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर पेट्रोल की दिक्कत हो रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
परेशानी के बीच अवसर ढूंढ रहे लोग
ग्रामीण क्षेत्रों में पान और किराना की दुकानों में पेट्रोल-डीजल खुलेआम दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगने से भी कई लोग महंगे दर पर पेट्रोल खरीद रह हैं। सूत्रों की मानें तो कई दुकानदार ऐसे भी हैं जो बोतल और बड़े डिब्बों में पंप से पेट्रोल खरीदकर दुकानों में रख रहे हैं। पंप संचालक भी इस पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed