फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is a huge outcry for diesel and petrol, leading to fights at the pumps.

Basti News: डीजल-पेट्रोल के लिए हाहाकार, पंपों पर मारामारी की नौबत

Fri, 27 Mar 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is a huge outcry for diesel and petrol, leading to fights at the pumps.
पेट्रोल पंप पर जुटी भीड़।
बस्ती। प्रशासनिक दावे से इतर डीजल-पेट्रोल के लिए हाहाकार मचा है। शहरी क्षेत्र एवं हाईवे के अधिक क्षमता वाले पंपों पर ग्राहकों का बोझ बढ़ गया है। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे जैसे ही शहर के ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। नौ बजे तक पंपों पर वाहनों के साथ लोग ठसाठस भर गए। कई जगहों पर हाथापाई की नौबत भी आई।अव्यवस्था बढ़ने पर पंप संचालकों को पुलिस बल बुलानी पड़ा और दिन भर पुलिस की मौजूदगी में तेल का वितरण हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के मालवीय मार्ग, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन रोड, गांधीनगर, कचहरी चौराहा समेत एक दर्जन पेट्रोल पंपों में ट्रैक्टर-ट्राॅली, सरकारी बस, नगर पालिका वाहन, सरकारी विभागों के वाहन के अलावा आम लोग भी अपने निजी वाहनों को लेकर डीजल-पेट्रोल लेने पहुंच गए। अधिकांश ग्राहक टंकी फुल करा रहे थे। गांधीनगर स्थित एक पंप पर बनकटी से आए शंभूदयाल ने कहा कि 30 किमी की दूरी में कई पंप हैं लेकिन, डीजल-पेट्रोल कहीं नहीं मिल रहा है। विवश होकर शहर आना पड़ा है, बारी आएगी तो टंकी फुल करा लेंगे। ताकि कुछ दिन राहत में रहे।
विज्ञापन

इसी तरह चार पहिया एवं अन्य बड़े वाहनों में भी टंकी फुल कराने की होड़ मची है। कुछ लोग गैलन लेकर डीजल-पेट्रोल भरवाने आ रहे हैं। नगर बाजार से आए दिलीप ने कहा कि उनकी कार में पेट्रोल नहीं है। वह दूसरे की गाड़ी पर बैठकर गैलन में पेट्रोल लेने आए हैं। वहीं फुटहिया के प्रमोद ने कहा कि पहली बार डीजल-पेट्रोल के लिए इतनी मारामारी की स्थिति देख रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी और जिम्मेदार डीजल-पेट्रोल के भरपूर उपलब्धता का दावा कर रहे हैं लेकिन, धरातल स्थिति बिगड़ी हुई है। अधिकांश पंप ड्राई पड़े हैं, जहां इसकी आपूर्ति हो रही हैं वहां क्षमता से अधिक भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर पहले तेल भराने को लेकर तकरार भी देखी जा रही है। महिला अस्पताल के निकट एक पंप पर भीड़ अधिक होने से पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। कचहरी चौराहा स्थित पंप पर भी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मालवीय मार्ग पर बभनगांवा मोहल्ले के पंप पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। यहां सड़क पर ही लाइन लग गई। एक-एक करके ग्राहकों को पंप के नाजिल तक भेजा जा रहा था। इससे डीजल-पेट्रोल लेने में काफी समय गंवाना पड़ा। जेडी शिक्षा भवन के सामने पंप पर मशीन खराब होने की सूचना चस्पा कर दी गई।

सप्ताह भर का कोटा दो दिन में बिका
पेट्रोल पंप मालिकों का कहना हैं कि सप्ताह भर में बिकने वाला डीजल-पेट्रोल दो दिन में ही बिककर समाप्त हो गया। पहले लोग जरूरत के हिसाब से पेट्रोल डीजल भरवाते थे। इधर दो दिनों से छोटे-बड़े सभी वाहनों के टंकी फुल कराए जा रहे हैं। जिससे खपत बढ़ गई है। एक दिन पहले शाम होते-होते शहरी क्षेत्र के पंप डीजल-पेट्रोल से खाली हो गए थे। रात भर इन पंपों पर विभिन्न कंपनियों के डिपो से आपूर्ति की गई है।

एडवांस भुगतान पर मिल रहा डीजल-पेट्रोल
कुछ पेट्रोल पंप मालिकों का कहना हैं कि ऑयल कंपनियों ने डीजल- पेट्रोल के आपूर्ति का ट्रेंड पहले से ही बदल दिया था। इसका दुष्परिणाम 20 दिन बाद देखने को मिल रहा है। यदि पहले की तरह क्रेडिट व्यवस्था लागू होती तो कम क्षमता के पंप ड्राई नहीं पड़ते। पहले डिपो से क्रेडिट पर तेल मिलता रहा हैं। इसका भुगतान अगले लॉट का पेट्रोलियम पदार्थ मंगाने से पहले हो जाता था। मगर कंपनियों ने एडवांस भुगतान पर आपूर्ति देना शुरू की है। जिससे कई पंप मालिकों के क्रेडिट और बाद में भेजे गए रुपये पुराने बकाए में जमा करके उनका डिमांड निरस्त कर दिया गया है। अब ऐसे पंप मालिकों के पास फिर तेल मंगाने के लिए पूंजी ही नहीं बची है। जिससे उनका पंप ड्राई पड़ गया है। इसके अलावा कुछ पंप मॉलिकों का कहना है कि आपूर्ति भी डिमांड से कम की जा रही है। लेकिन, कंपनियों के तरफ से दबाव है कि कोई भी संचालक अपने पंप पर ड्राई होने की सूचना नहीं चस्पा करेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अधिकारियों का बयान
जिले के प्रशासनिक अफसरों के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आला अफसर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं जिले के 140 पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है। इस बयान की किरकिरी भी खूब हो रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लोग बंद पेट्रोल पंपों का फोटो और डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़ का फोटो डालकर अफसरों के इस बयान आइना दिखा रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।


जिले में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। ऑयल कंपनियां डिमांड के हिसाब से आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। अफवाह के चलते लोग जरूरत से ज्यादा डीजल-पेट्रोल की खरीदारी कर रहे हैं। लोगों से अपील हैं कि पहले की तरह सामान्य रूप से ही खरीदारी करें। पेट्रोल और डीजल खरीदकर डंप न करें। इससे समस्या बढ़ेगी। अफवाह कतई ध्यान न दें। आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
-विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed