फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There are neither enough teachers nor students in Government Innovative College, the building is also in bad condition

Basti News: राजकीय अभिनव कॉलेज में न पर्याप्त शिक्षक हैं न विद्यार्थी, भवन भी बदहाल

Thu, 30 Nov 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
There are neither enough teachers nor students in Government Innovative College, the building is also in bad condition
बभनान। नगर पंचायत में स्थित राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज बस नाम का ही अभिनव है। वास्तविकता यह है कि कॉलेज में न पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही विद्यार्थी। रख-रखाव के अभाव में कॉलेज का भवन भी बदहाल हो चुका है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित यह कॉलेज अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पा रहा है। उल्लेखनीय है कि 2016 में नगर पंचायत के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में आवासीय अभिनव इंटर कॉलेज का संचालन शुरू हुआ। विद्यालय भवन में 33 कमरे तो बनाए गए हैं, लेकिन प्रयोगशाला का कार्य अभी तक अधूरा है। यहां कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाया जाना था, लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हो पाया। सुरक्षा के लिए बनाई जाने वाली बाउंड्री वाॅल भी अभी तक नहीं बन पाया है। प्रधानाचार्य उदयभान वर्मा ने बताया कि 119 विद्यार्थियों का नामांकन है। कॉलेज में सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान के सहायक शिक्षक, भूगोल के प्रवक्ता व शारीरिक शिक्षा के शिक्षक की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के कुल 16 पद सृजित हैं इसके सापेक्ष महज पांच शिक्षकों की ही तैनाती है। इसके अलावा दो अंशकालिक शिक्षक तैनात हैं। अंग्रेजी, हिंदी, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी विज्ञान आदि विषयों के शिक्षक न होने से पढ़ाई नहीं होती है। शिक्षकों की तैनाती न होने के कारण यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed