फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   there are many problems in Ugrasen Ward

सफाई, पेयजल और गंदगी से जूझ रहा है उग्रसेन वार्ड

Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
there are many problems in Ugrasen Ward
सफाई, पेयजल और गंदगी से जूझ रहा है उग्रसेन वार्ड
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। कस्बे को 33 वर्ष पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला। लेकिन, वार्ड के लोग बुनियादी सुविधाओं से आज भी महरूम हैं। नगर पंचायत के उग्रसेन नगर वार्ड आज भी बदहाल है। वार्ड में गुणवत्ता विहीन बनाई गईं सड़कें, नाली व हैंडपंप बेमतलब साबित हो रहे हैं। इस वार्ड की आबादी करीब 1200 है।
जल निकासी के लिए बनवाया गया नाला साफ-सफाई के अभाव में चोक हो चुका है। निर्माण में तकनीकी खामियों के चलते नाले से पानी का प्रवाह नहीं हो पाता। जिससे नाले में गंदगी बजबजा रही है। इससे उठने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गएकुछ हैंडपंप खराब हैं तो कुछ की चौकियां नहीं बनाई गई हैं। करीब छह माह पहले निर्मित पांच सीटर शौचालय की दीवारें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और सीट भी बैठ गई है।
विज्ञापन

घर के सामने पसरा रहता है गंदा पानी
- मेरे घर के सामने नाली नहीं है जिससे गंदा पानी दरवाजे पर ही पसरा पड़ा है। मच्छरों के प्रकोप से जीना मुहाल हो गया है।
शिवशंकर
कभी कभार होती है सफाई
- वार्ड में साफ-सफाई के लिए तैनात कर्मी कभी कभार आकर खानापूर्ति कर जाते हैं।
विवेक यादव
कई साल से खराब है हैंडपंप
- इंडिया मार्का हैंडपंप कई साल से खराब है। शिकायत करने पर आश्वासन की घुट्टी पिला दी जाती है।
- संतोष श्रीवास्तव,
बदहाल हैं संपर्क मार्ग
- वार्ड में स्थित संपर्क मार्ग बदहाल हैं। उनके किनारे फैली गंदगी आसानी से देखी जा सकती है।
संगल चौहान
पांच माह में ही खराब हो गया हैंडपंप
- वार्ड में करीब पांच माह पहले हैंडपंप को रिबोर कराया गया था। जो अब खराब पड़ा हुआ है।
मुबारक अली
-----------
पति की मौत के सालभर बाद भी नहीं मिला लाभ
- पति की मौत हुए करीब सालभर हो गया। लेकिन, शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि और पेंशन अभी तक नहीं मिली।
किसमता
बोले अधिकारी-
समस्याओं के निस्तारण के लिए उठाई गई मांग
सभासद राम कुमारी सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बताया कि नालियों की सफाई पिछले साल कराई गई थी। कई जगह नालियां खुली पड़ी हुई हैं जिसे ढंकने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की मांग की गई है। समस्याओं को निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक कराए जा रहे हैं हैंडपंप
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने बताया कि सफाई कर्मियों की नियुक्ति हर वार्ड में की गई है। यदि नियमित सफाई नहीं हो रही है तो सफाई कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। नालों की सफाई का काम जल्द शुरू हो जाएगा। पेयजल के लिए जल निगम पाइप लाइन बिछाना शुरू करा चुका है। खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed