{"_id":"645aaad70c5e62ddd105c3c6","slug":"theft-in-dj-shop-busted-in-24-hours-basti-news-c-7-1-159056-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीजे की दुकान में चोरी का 24 घंटे में हुआ पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीजे की दुकान में चोरी का 24 घंटे में हुआ पर्दाफाश
Wed, 10 May 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। गुमटी तोड़कर लैपटॉप, डीजे आदि चोरी के आरोपी बाल अपचारी को कप्तानगंज पुलिस ने मंगलवार को अभिरक्षा में ले लिया। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पिकौरा मोड़ के पास उसे टीम ने सुबह 8.40 बजे पकड़ा। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।
नकटीदेई बुजुर्ग निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी कप्तानगंज चौराहे पर डीजे आदि की दुकान है। रविवार की रात दुकान से ताला तोड़कर एक लैपटॉप, एक डीजे मशीन, कुछ पुरानी मोबाइल फोन एवं एक पीस ब्लूटूथ चोरी हो गया। पास के रामसुरेश की गुमटी का ताला भी टूटा था मगर उसमें से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। चोरी के संबंध में थाना कप्तानगंज पर केस दर्ज कर पुलिस ने एसओजी की मदद से खोजबीन शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुरागकशी की तो बाल अपचारी सामान ले जाते दिखा। उसकी शिनाख्त करके टीम ने मंगलवार सुबह पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी गया लैपटॉप, डीजे मशीन, 05 टचस्क्रीन मोबाइल फोन, एक की पैड मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय, एसओजी प्रभारी गजेंद्र सिंह, एसआई सर्वेश कुमार चौधरी चौकी प्रभारी महराजगंज, एसआई जावेद खान, जयशंकर पांडेय, कांस्टेबल काशी कुमार, हेड कांस्टेबल अनंत यादव, कांस्टेबल करमचंद, अभिषेक सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।