फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   theft in a house

घर का ताला तोड़कर रुपये और गहने चोरी

Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
theft in a house
घर का ताला तोड़कर रुपये और गहने चोरी
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ठंड बढ़ते ही चोरों की धमक बढ़ गई है। चोरों ने शहर के कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले में घर को खंगाल लिया। बुधवार को मकान मालिक लौटे तो घर की हालत देख सन्न रह गए। अंदर रखे एक लाख 80 हजार रुपये के अलावा कई जेवर व कपड़े चोरी हो गए थे। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पिकौरा दत्तूराय मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार गुप्ता की गांधीनगर में मिष्ठान भंडार की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह दिनांक 31 दिसंबर को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ जरूरी काम से लखनऊ गए थे। चार जनवरी को लौटकर आए तो घर के दरवाजे का ताला टूटा था। आलमारियां खुली देख सन्न रह गए। आलमारी में रखे एक लाख अस्सी हजार रुपये, सोने का हार, पैंडल सेट, पांच-छह अंगूठियां, बच्चों की अगूठियां व चेन, सोने का सिक्का, 18 जोड़ी पायल, 20 बिछिया, चांदी के गिलास-प्लेट आदि चोरी हो गए थे। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed