{"_id":"68fe7d8666050bb6bc0af8f6","slug":"the-young-man-was-under-mental-stress-and-committed-suicide-by-hanging-himself-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146505-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मानसिक तनाव में था युवक, फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मानसिक तनाव में था युवक, फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कलवारी के चकदहा के वीरेंद्र कुमार की फाइल फोटो-
कलवारी। थाना क्षेत्र के चकदहा गांव में रविवार की शाम युवक वीरेंद्र कुमार (25) पुत्र बाबूराम ने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेत में धान की मड़ाई करने गए थे।
थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीरेंद्र ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे में मफलर बांधकर फांसी लगा ली। जब उसका छोटा भाई घर लौटा तो कमरे का फाटक अंदर से बंद मिला। उसने जंगले से झांककर देखा तो भाई फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और जीवित होने की आशा में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र मानसिक तनाव में रहता था और उसका इलाज चल रहा था। 18 सितंबर को भी वीरेंद्र ने कलवारी टांडा पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी थी, लेकिन मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने उसे बचा लिया था।