{"_id":"68376e67400921531e0ad59c","slug":"the-young-man-eloped-with-the-girl-from-the-neighborhood-basti-news-c-207-1-bst1001-137344-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पड़ोस की युवती के साथ चला गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पड़ोस की युवती के साथ चला गया युवक
Thu, 29 May 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पड़ोसन से ही प्यार कर बैठा। नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों फरार हो गए हैं। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों मोबाइल पर एक-दूसरे से घंटों बात करते थे। मंगलवार की रात 7 बजे युवती अपने घर से अचानक गायब हो गई। काफी देर तक जब वह घर नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवक भी गायब है। बुधवार को परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। कप्तानगंज के एसएचओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद