फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The young man died of suffocation in basti

बस्ती में झूठी इज्जत की खातिर की हत्या: दम घुटने से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Mon, 29 Aug 2022 05:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 05:01 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा के साथ एसओजी, स्वाट टीम, डॉग स्क्वायड, विधि विज्ञान की टीम घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। कब्रिस्तान में दफन युवती के शव को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार भानपुर एसडीएम गिरीश कुमार झा व क्षेत्राधिकारी अंबिका राम की मौजूदगी में निकलवाया गया।

विज्ञापन
The young man died of suffocation in basti
प्रेम युगल की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के पड़रियाचेत सिंह गांव में शुक्रवार रात हुए दोहरे हत्याकांड में शनिवार आधी रात को युवती के शव को कब्र से निकलवाया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें दम घुटने से युवक की मौत की रिपोर्ट आई है, जबकि युवती अमीना खातून की मौत का कारण स्पष्ट न होने से उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन


इधर, मृत युवक की मां की तहरीर पर युवती के भाई मां समेत तीन के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य मिटाने का प्रयास, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी परिवार के तीनों नामजद सहित पांच लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा के साथ एसओजी, स्वाट टीम, डॉग स्क्वायड, विधि विज्ञान की टीम घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। कब्रिस्तान में दफन युवती के शव को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार भानपुर एसडीएम गिरीश कुमार झा व क्षेत्राधिकारी अंबिका राम की मौजूदगी में निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गांव में मुंडेरवा थानाध्यक्ष परमाशंकर यादव, प्रभारी निरीक्षक सोनहा शशांक शेखर महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय व एक बटालियन पीएसी बल तैनात है। क्षेत्राधिकारी अंबिका राम ने बताया कि पोस्टमार्टम में दम घुटने से युवक की मौत की रिपोर्ट आई है। युवती के मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।


मामले में देर रात दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले में पुलिस ने शनिवार और रविवार मध्य रात्रि लगभग एक बजे युवक की मां कुमारी देवी की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक अंकित की मां कुमारी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही अमीना से उसके बेटे अंकित का प्रेम संबंध चल रहा था। इसी को लेकर इरफान व इरशाद तथा इसरार ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। मृत युवक की मां ने तहरीर में अमीना की हत्या की आशंका भी जताते हुए इन्हीं तीनों को आरोपी बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed