{"_id":"638f92ed9431f612fb0849f0","slug":"the-young-man-died-after-falling-on-his-head-due-to-bike-jump-basti-news-gkp4599890158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक उछलने से सिर के बल गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक उछलने से सिर के बल गिरे युवक की मौत
विज्ञापन
बाइक उछलने से सिर के बल गिरे युवक की मौत
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला-गनेशपुर मार्ग पर हुई घटना
दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला-गनेशपुर मार्ग पर कटरा बुजुर्ग गांव के नहर पुलिया के पास सोमवार रात एक निमंत्रण से से लौट रहे 25 वर्षीय युवक की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
जानकारी के मुताबिक, गौर थाना क्षेत्र के पचरौलिया निवासी भोलू राजभर का परिवार अपने पाही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैकवार गांव में रहता है। सोमवार शाम को भोलू बाइक से अकेले किसी गांव में निमंत्रण पर भोजन करने गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे लौटते समय कटरा बुजुर्ग नहर पुलिया के पास ईंट पर पहिया चढ़ जाने से बाइक उछल गई और वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।
उधर से गुजर रहे किसी परिचित ने इसकी सूचना भोलू राजभर के परिवार वालों को दी। परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में भोलू ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना से बुजुर्ग पिता राम सुरेमन, माता सुशीला, पत्नी मालती, बेटा आर्यन व बेटी अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब आठ साल पहले भोलू की शादी मालती के साथ हुई थी।