Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The world aglow with lamps... from the earth to the sky, the resounding echoes of fireworks.

Basti News: दीयों से जगमग हुआ जहां...धरती से आसमान पटाखों की गूंज

Sun, 08 Nov 2026 08:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
The world aglow with lamps... from the earth to the sky, the resounding echoes of fireworks.
आवास विकास काली मंदिर पर दीवाली पर्व पर दीप जलाते लोग संवाद
बस्ती। प्रकाश पर्व दिवाली हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। इस पर्व को यादगार बनाने में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पूजन-अर्चन के साथ मिठाई, उपहार, खुशियां बांटने का दौर थमने का नाम नहीं लिया। पूरे दिन बाजार में रौनक बनी रही। मिठाई, कपड़ा, पटाखा, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री समेत तरह-तरह की खरीदारी हुई। शाम ढलते ही दिवाली के जश्न में लोग डूब गए। पूरा जहां दीयों से जगमग हो गया। घर के कोने से खेत-खलिहान, मठ-मंदिर हर जगह रोशनी से जगमग हो गए। देर रात तक पटाखे गूंजते रहे।
विज्ञापन

घर, मकान, दुकान से लेकर खाली मैदान हर तरफ दिवाली की छटा देखते बन रही थी। इलेक्ट्रॉनिक झालरों की अद्भुत सजावट के बीच घरों के अंदर बाहर दीपा माला सजाई। महिलाएं, बच्चे दीप से सजे थाल लेकर गांव-मोहल्लों के देव स्थलों पर पहुंचे। यहां पूजन-अर्चन के साथ दीये जलाकर प्रकाश फैलाया गया। देखते ही देखते धरा का कोना-कोना ज्योतिर्मय हो गया। घरों के अंदर गणेश-लक्ष्मी के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना हुई। मिठाई, पुष्प, दीये, लाई, गट्टा आदि का चढ़ावा चढ़ाया गया।
विज्ञापन

देवी-देवताओं के आह्वान के बीच सुख, समृद्धि, सुख, मंगल की कामना चहुंओर की गई। मंदिरों में भी देर रात पूजन-अर्चन का दौर चला। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती उतारी गई। रात आठ बजे के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। युवा और बच्चों में खुशी का ठिकाना नहीं है। घर के आंगन से लेकर घरों के बाहर एवं छतों पर जमकर पटाखे छोड़े गए। महिलाएं भी आतिशबाजी का आनंद उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनार, चकरघिन्नी, फुलझड़ी जलाने के साथ बच्चे खेलते नजर आए। वहीं युवा वर्ग बुलेट बम, रॉकेट आदि फोड़ने में व्यस्त रहे। आधी रात तक पटाखों की गूंज होती रही। आसमान सतरंगी छटा से सराबोर हो गया। पटाखों की गूंज के साथ हवा में सतरंगी रोशनी की आकर्षक आकृति देख लोग मंत्रमुग्ध होते रहे। पर्व को यादगार बनाने के लिए धन, संपदा एवं नए कीमती सामान की पूजा की गई।

बधाई देने का दौर
दिन भर दिवाली की खुशियां बांटने का दौर चलता रहा। सुबह होते ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लोग अपने चिर परिचितों को बधाई एवं शुभकामनाएं देना शुरू कर दिए। यह दौर थमने का नाम नहीं लिया। इसके अलावा नजदीकी चिर परिचितों से लोग मिलकर त्योहार की बधाई दे रहे थे। इस दौरान एक-दूसरे को उपहार स्वरूप मिठाई एवं अन्य सामग्री भी दिए गए। माहौल पूरी तरह उल्लास, माधुर्य, हर्ष से भरा रहा।

आवास विकास काली मंदिर पर दीवाली पर्व पर दीप जलाते लोग संवाद

आवास विकास काली मंदिर पर दीवाली पर्व पर दीप जलाते लोग संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed