फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The woman on the highwy gang rape case: Police question on disclosure

हाइवे पर महिला से गैंगरेप का मामला ः पुलिस के खुलासे पर सवाल

Fri, 16 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 16 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर दरिंदगी का शिकार हुई नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने
विज्ञापन
घटना के खुलासे को फर्जी बताकर पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

उसने कहा कि नगर थाने के बड़े दरोगा ने उसे सात लाख रुपये का लालच देकर कहा कि मुल्जिम नहीं मिल रहे हैं पति को ही गुनहगार बता दो, पति को हम बचा लेंगे और तुम्हें सात लाख रुपये की  सरकार से आर्थिक मदद भी दिला देंगे। महिला के बदले  बयान  से पुलिस हैरत में है, उसकी साख  को भी बट्टा लग रहा है।

एसपी कृपाशंकर सिंह ने गुरुवार को हाइवे पर दरिंदगी का शिकार हुई महिला के मामले का खुलासा करते हुए उसके महिला के पति को ही गुनहगार बताते हुए मीडिया के सामने पेश कराया था।

उनके अनुसार महिला ने मेडिकल कालेज में पुलिस और बाद में कोर्ट के सामने बयान देकर कहा था कि उसके साथ हैवानियत किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने की थी।

पति राघव ने भी अपना गुनाह कबूल किया था, मीडिया के लाख कुरेदनेे के बाद भी राघव यही कहता रहा कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था, ऐसे में उसने उससे प्रतिशोध लिया।

इसके विपरीत घटना के खुलासे के बाद महिला को जैसे ही पता चला कि पुलिस ने उसके पति को जेल भेज दिया, उसने घटना के खुलासे को फर्जी बताते हुए कहा कि सब बड़े दरोगा का किया धरा है। वह मेडिकल कालेज में जब उसके पास गए थे तो उससे और उसके पति से कहा था कि मुल्जिम नहीं मिल रहे हैं।

 ऐसे में राघव खुद इस घटना की जिम्मेदारी ले तो सात लाख रुपये सरकार की तरफ से मिल जाएंगे और राघव को भी बाद में बचा लिया जाएगा। पुलिस की धमकी और पति को  कुछ न होने के साथ ही सात लाख रुपये मिलने की बात में  आकर उसने पुलिस के दबाव में बयान दिया।

पुलिस के कहने पर ही  उसने  कोर्ट में भी बयान दिया। महिला ने कहा कि वह पति को बचाने के हर कोशिश करूंगी।


दिखाने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर ःपीड़िता ने कहा कि उसके साथ हैवानियत करने वालों को वह पहचानती है। वह डीसीएम चालक और एक अन्य है। 11 अक्टूबर को उसने उन्हे देखकर पुलिस को बताया भी था कि उसके साथ घटना को अंजाम देने वाले यही थे, मगर पुलिस ने कहा कि ऐसा कहोगी तो तुम्हारा सात लाख का चेक नहीं आएगा।

पीड़ित महिला झूठ बोल रही है: एसपी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि घटना स्थल से उसके पति की  चप्पल बरामद होना, उसके पति की ओर से लोहे की उस सरिया को बरामद कराना जिससे उसे नुकसान पहुंचाया गया था और महिला का उपचार करने वाले डाक्टर का बयान साबित करता है कि उसके पति ने ही घटना को अंजाम दिया है।
कहा कि कोर्ट में तो पुलिस का दबाव नहीं था, वहां वह सच बता सकती थी। उसके पति ने सबके सामने अपना गुनाह कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed